मेरठ, मई 31 -- पिछले छह माह से लगातार महंगाई की मार ने कैंची की धार को कुंद कर दिया। 20 फीसदी तक कीमत बढ़ गई। ऐसे में कैंची की मांग कमजोर पड़ रही है। व्यापारियों एवं कारीगरों की चिंता बढ़ गई है। मेरठ सीजर्स कलस्टर के उपाध्यक्ष शरीफ अहमद कहते हैं कि मेरठ की कैंची पर महंगाई और जीएसटी का असर आया है। बताया कि मेरठ में 60 रुपये कीमत से लेकर 800 रुपये कीमत तक की कैंची बनती है। इसमें सस्ती घर वाली से लेकर प्रोफेशनल टेलर/ब्यूटी तक की कैंची शामिल है। बताया कि छह इंच से 18 इंच तक की कैंची बनाई जाती है। वह कहते हैं कि पिछले छह माह में महंगाई की मार कैंची पर पड़ी है। इसके चलते 20 फीसदी रेट बढ़ गए। जो कैंची 300 रुपये की थी वो अब इसकी कीमत 360 रुपये हो गई। जीएसटी का असर भी कैंची पर आया है। कैंची पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। पहले 300 रुपये एवं 18 फीसदी क...