मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट सुनाई देनी लगी है। खासतौर पर राजनीतिक दलों ने पश्चिमी यूपी के जिलों पर फोकस कर लिया है। रालोद की एकता रैली के बाद अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी। किसानों और नौजवानों को साधने के लिए कांग्रेस किसान-नौजवान बचाओ यात्रा निकालेगी जिसका आगाज एक मई को सहारनपुर से होगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की तैयारी कर ली। पदयात्रा पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में तीन मई को मेरठ से शुरू होगी, जिसका समापन गाजियाबाद में होगा। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन की ओर से एक मई को सहारपुर से किसान-नौजवान बचाओ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.