मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर मेरठ में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सेरामनी (पुष्पावती एंड डीके गर्ग मैमोरियल अवार्डस 2025-26) का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन अनीता गर्ग, मैंनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग, सम्मानित ट्रस्टीस प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी, मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री की गरिमामय उपस्थिति रही। मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग ने मुख्य अतिथि मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर का स्वागत किया। प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग व चेयरपर्सन अनीता गर्ग ने संबोधित करते हुए छात्राओं को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं की उत्कृष्ट छात्राओं भव्या त्यागी, मुद्रिका पटेल, साक्षी चौहान व मानसी चौहान को Rs.5100 की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं...