मेरठ, अप्रैल 10 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता गुरुवार को 108 द्रुत कार्य बल (आरएएफ) ने गरिमामय माहौल में 'शौर्य दिवस' का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बल के अधिकारियों और जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर नारियों को सम्मानित किया गया।समारोह की शुरुआत पुष्पचक्र अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कमांडेंट धन सिंह बिष्ट ने बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य दिवस हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने जवानों को अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के उच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उन शहीदों की धर्मपत्नियों (वीर नारियों) को सम्मानित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.