मेरठ: आम के शौकीन हैं तो आ जाइए यहां
मेरठ, जून 16 -- आम का सीजन शुरू हो चुका है और आम के नाम पर मेरठ के किठौर का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। किठौर में आम की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। आम का असली स्वाद चखना हो तो आपको किठौर आना ही होगा। किठौर के शाहजहांपुर फलपट्टी क्षेत्र में आम की तमाम नस्लें हैं, जिनका नाम लेते ही मुंह में रस घुल जाता है। कोई आम गुलाब की खुशबू बिखेरता है, तो कोई शुगर फ्री होने की खासियत रखता है। आंकड़ों पर गौर करें तो आम की कुल 375 प्रजातियों में से नौ अकेले शाहजहांपुर ने इजाद की हैं। कई प्रजातियां फसल दे रही हैं तो कुछ के अभी आने का इंतजार है।आम के प्रमुख प्रकार यहां के गुलाब जामुन और हुस्नआरा आम अपनी मिठास से देशभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। मोटा रटौल और रतनशाह भी बेहद रसीले आम हैं। किठौर का शाहजहांपुर कस्बा लंबे समय से पेड़-पौधों की नर्सरियों के लिए जाना ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.