मेरठ, अप्रैल 14 -- गृहकर के करोड़ों की वसूली के लिए नगर निगम की एक बड़ी तैयारी है। अब सॉफ्टवेयर की नजर में शहर का हर मकान और प्लॉट होगा। घर बैठे ही गृहकर का आकलन और फोटो से पहचान होगी। यदि आपने गृहकर का भुगतान नहीं किया है तो लाल रंग से वह भवन चिह्नित होगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि साफ्टवेयर बनाया गया है। अभी ट्रायल की प्रक्रिया में है। नगर निगम अब शहर के सभी 90 वार्डों के हर कोने पर अपनी पैनी नजर रखने जा रहा है। अब कोई भी भवन या खाली प्लॉट नगर निगम की नजरों से बच नहीं पाएगा। यह भी पढ़ें- अब हर एक व्यक्ति का भवन, प्लॉट नगर निगम के निशाने पर प्रशासन ने एक ऐसा विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कराया है, जो शहर के हर निर्माण और खाली जमीन का पूरा ब्योरा अपने पास रखेगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य गृहकर की वसूली में पारदर्शिता लाना और कर चोरी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.