मेरठ: अब बिजली गुल होने पर गांवों में गायब नहीं होंगे बीएसएनएल के सिग्नल
मेरठ, जून 30 -- पश्चिमी यूपी परिमंडल के 27 जिलों में ग्रामीण इलाकों में अब बिजली गुल होने पर मोबाइल के सिग्नल गायब नहीं होंगे। बीएसएनएल ने पिछले कुछ समय में मिली शिकायतों के आधार पर पड़ताल कराकर ग्रामीण इलाकों में स्थापित टावर केंद्रों पर पावर बैंक (बैटरियां) उपलब्ध कराने के साथ इन्हें इंस्ट्रॉल कराना शुरू कर दिया। 594 बैटरी बैंक इंस्ट्राल करा दी। इससे उपभोक्ताओं को बाधारहित रही नेटवर्क उपलब्ध होगा। इससे बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय में मेरठ एवं बागपत जनपद समेत पश्चिमी यूपी परिमंडल के 27 जिलों में ग्रामीण इलाकों से अक्सर उपभोक्ताओं की शिकायतें आ रही थी कि बीएसएनएल के सिग्नल अक्सर गायब हो जाते है। हिन्दुस्तान द्वारा भी उपभोक्ताओं की समस्या को पश्चिमी यूपी परिमंडल बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक के सज्ञान में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.