मेरठ: अंडों पर लगेगी एक्सपायरी की मुहर, तैयारियों में जुटे किसान-कारोबारी
मेरठ, मार्च 19 -- प्रदेश सरकार के आदेश के बाद अब पुराना अंडा नहीं बिक सकेगा। नया अंडा ही लोगों को खाने के लिए मिलेगा। एक अप्रैल से अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। हालांकि सरकार के आदेश का पालन करने के लिए जिले में उत्पादकों ने अंडे पर मुहर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्पादकों ने अंडे पर लगाई जाने वाली मुहर को लेकर ऑर्डर कर दिया है। जिलेभर में प्रतिदिन करीब पांच लाख तक अंडों की खपत होती है। हर अंडे पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना एक अप्रैल से अनिवार्य होगा। पॉल्ट्री फार्म से जुड़े किसानों एवं कारोबारियों का कहना है कि नियम तो पहले से है, लेकिन अब इसका पालन सख्ती से सुनिश्चित कराया जाएगा। फिलहाल प्रत्येक अंडे पर उत्पादन एवं एक्सपायरी डेट अंकित करने के लिए ऑटोमैटिक मशीन नहीं है। मुहर बनवाने की तैयारियां हो रही है, ताकि आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.