मेरठ:साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता बढ़ाएगी हिन्दी फीचर फिल्म 'साइबरमैन'
मेरठ, जून 6 -- यूपी का मुरादाबाद वैसे तो पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब बहुत जल्द ही पीतल नगरी के इस शहर को पीतल नगरी के साथ-साथ साइबरमैन के शहर के नाम से भी जाना जाएगा। मुरादाबाद के साइबरमैन मनीष गोयल ने अपनी मेहनत के दम पर वह कर दिखाया है, जिसकी वजह से जिले को एक नई पहचान मिलेगी। साइबर अपराधियों के लिए काल बने मुरादाबाद के मनीष गोयल, जिनकी जीवनी पर आधारित हिन्दी फीचर फिल्म साइबरमैन की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। फिल्म मनीष की ठगी का शिकार होने के बावजूद साइबर ठगों को पकड़ने, बड़ी संख्या में लोगों को बचाने के उनके रियल जीवन पर आधारित होगी। मुरादाबाद के गंज बाज़ार के रहने वाले मनीष गोयल को साइबर अपराध से पीड़ित लोग साइबरमैन के नाम से जानते हैं। मुरादाबाद ही नहीं बल्कि देश के कई इलाकों में जब कोई व्यक्ति साइबर ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.