मेरठ:पावरलूम वाले हाथ बना रहे बनाना फाइबर की साड़ियां
मेरठ, जुलाई 2 -- मेरठ अब दरी, बेडशीट, मैट एवं चिंदी दरी जैसे होम फर्निशिंग उत्पादों के लिए ही नहीं बल्कि सूती साड़ी निर्माण के लिए भी जाना जाएगा। पावरलूम वाले हाथ अब बनाना फाइबर की साड़ियां तैयार कर रहे है। रिसर्च एवं डेवलपमेंट के तहत बुनकर सेवा केंद्र ने केंद्र सरकार की पहल पर अनोखी तरह की साड़ियों को तैयार कराया है। इसमें सूती साड़ी शामिल है। आमतौर पर यह साड़ियां केवल समुद्र के तटीय इलाकों में ही बुनी जा सकती थीं। खास बात की इन अनूठी साड़ियों को कॉपी करना भी आसान नहीं है। विशेष तरह की साड़ियों को रिसर्च और नवाचार के तहत सिंगल काउंट कॉटन धागे का उपयोग करते हुए तैयार किया गया है। मेरठ के बुनकर सेवा केंद्र में साड़ी को लेकर किये गए खास शोध ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, यहां कुछ ऐसी साड़ियां तैयार की गई हैं जो आने वाले दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.