लखनऊ, दिसम्बर 14 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए सात विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही इसके दायरे में आने वाले विकास प्राधिकरणों को भी हिदायत दी गई है कि वे प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी उपाय करें और यह बताएं कि प्रदूषण रोकने के लिए क्या करेंगे। इसका विस्तृत प्लान बनाते हुए शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। शासन ने गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़-पिलखुआ, बुलंदशहर, खुर्जा, बागपत-बड़ौत और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पत्र के अनुसार उन्हें वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्हें बताना होगा कि साल भर में प्रदूषण रोकने के लिए उनके द्वारा क्या उपाय किया जाएगा। इसमें यह भी ...