धनबाद, मार्च 22 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह से मिलने उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचे। इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मेयर संजीव सिंह को सम्मानित करते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाक़ात के दौरान धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में खनन गतिविधियों, शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। राजनीतिक हलकों में इस मुलाक़ात को काफी अहम माना जा रहा है, जहां प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...