धनबाद, अप्रैल 15 -- सिंदरी। धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह ने बुधवार को सिंदरी के वार्ड संख्या 54 में 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नालियों का शिलान्यास किया। उन्होंने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर मेयर ने कहा, प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास मेरी प्राथमिकता है। इस निर्माण से लोगों को जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अवसर पर पार्षद नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस विकास कार्य पर खुशी जाहिर करते हुए मेयर का आभार जताया। यह भी पढ़ें- कतरास में मेयर ने किया सड़क व नाली का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.