आदित्यपुर, मार्च 17 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार के शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया से आदित्यपुर कॉलोनी तक विजय जुलूस एवं रोड शो निकाला। इस दौरान मेयर ने रास्ते में जगह-जगह रुक कर जनता और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास, स्वच्छता, बेहतर जलापूर्ति और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। निगम क्षेत्र को बेहतर और आदर्श नगर बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। विजय जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.