जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व चुने गये 34 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समाहरणालय सभागार में कुछ देर पहले संपन्न हो गया। इन सभी को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आयी है कि डिप्टी मेयर के लिए कितने लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। डिप्टी मेयर की चुनाव का परिणाम 3.30 में आएगा। 4 बजे शपथ ग्रहण के साथ चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...