धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस का सोमवार की रात 11 बजे उद्घाटन हुआ। सांसद ढुलू महतो ने इस महत्वाकांक्षी ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर धनबाद स्टेशन से रवाना किया। ट्रेन के उद्घाटन से ठीक पहले उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को लेकर बवाल मच गया। तीन दिन पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह को उद्घाटन के लिए न्योता भेजा था। झरिया विधायक रागिनी सिंह को भी निमंत्रण पत्र दिया गया था, लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम से तीन घंटे पहले दोनों को पत्र भेज कर समारोह में आने से मना कर दिया गया। निमंत्रण भेजने और वापस लेने के प्रकरण ने रेलवे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आनन-फानन में मेयर और झरिया विधायक के मोबाइल पर भेजे गए पत्र में रेलवे की ओर से कहा गया कि पूर्व में दिया गया निमंत्रण पत्र रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुरूप नहीं है। ऐसे समारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.