कटिहार, जून 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: नगर निगम क्षेत्र में बुडको द्वारा कराए जा रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य का मेयर उषा देवी अग्रवाल, उप मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने निरिक्षण किया l

ड्रेनेज निर्माण कार्य का जायज़ा केबी झा कॉलेज रोड, अरगरा चौक, कालीबाड़ी रोड सहित अन्य स्थानों पर बुडको द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया l मेयर व नगर अयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि ड्रेनेज के लिए जिन स्थानों पर पहले बने नालों को तोड़ गया है, वहां हुम पाइप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था करें l मेयर ने कहा कि कई स्थानों पर ड्रेनेज निर्माण को लेकर छोटे नाले तोड़े जाने से जल निकासी अवरुद्ध हो गया है l बरसात में जलजमाव की समस्या होगी l इससे पूर्व ही टूटे स्थानों पर हुम पाइप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था करें l

सड़कों की मरम्मत के निर्देश नगर आयुक...