मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेयर निर्मला देवी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा और नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने निगम की 10 महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इनमें सफाई मित्र गीता देवी, गुड़िया देवी, साबरा खातून, रीता देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मीनियां देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, रेणु देवी व अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त श्वेता, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी गौरव नारायण, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, सफाई प्रभारी अजय कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...