बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान व उप मेयर पूजा कुमारी ने शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने अमृत पार्क फेज-1 से फेज-5 तक की जांच करने का चास अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही, विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा। इसके अतिरिक्त संस्कृति केंद्र निर्माण कार्य की भी जांच के निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में चास जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.