जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। सोमवार नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च के हिसाब जमा करने का दिन था। सेल टैक्स विभाग के सभागार में 11 बजे से सभी को हिसाब के साथ बुलाया गया था। इसके आलोक में मानगो नगर निगम के मेयर, चाकुलिया नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी अध्यक्ष पद के दावेदार या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। हालांकि मानगो के वार्ड सदस्यों में से 7 अनुपस्थित रहे। सभी को नोटिस जारी किया गया है ताकि वे 20 तारीख को अपना हिसाब जरूर जमा कर दें। मानगो में वार्ड नंबर 6 से 10 में दो, 21 से 25 में दो, 26 से 30 में एक और 31 से 36 में चार प्रत्याशी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.