रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।मेयर दीपक बाली ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि 14 अप्रैल से पूर्व क्षेत्र में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई, रंग-रोगन और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए, ताकि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर हम सभी के लिए परम श्रद्धेय और प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार और जीवन मूल्य समाज को दिशा देने वाले हैं, जिनसे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। नगर निगम की ओर से इस संबंध ...