बोकारो, फरवरी 14 -- चास नगर निगम की मेयर प्रत्याशी विनोद कुमार के समर्थन में पत्नी संजू देवी ने शनिवार को चास नगर निगम के वार्ड 4, 12, वार्ड 30 दास टोला, पिलगारिया साइड,प्रभात कॉलोनी,15,16,वार्ड 5 मांझीडीह ,आशियाना फेज 4 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान के क्रम में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा की। क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.