बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। महिलाओं के सम्मान में रीतु रानी मैदान में संकल्प सोमवार को मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों व स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। कहा कि क्षेत्र भ्रमण में सभी वर्ग, समुदाय से भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। मेयर बनी तो चास को अन्य निकायों से नंबर वन निकाय बनाने पर संकल्प के साथ काम करेंगे। उन्होंने निवासियों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया। चास का समग्र और सर्वांगीण विकास को लेकर सही प्रत्याशी का चयन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...