बोकारो, फरवरी 13 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी भोलू पासवान ने गुरूवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जन संपर्क किया। तारा नगर के समीप निवासियों के साथ बैठक करते हुए उनके कार्यकाल में निगम क्षेत्र में हुए कार्यो पर चर्चा करते हुए साथ मांगा। भोलू पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में चास नगर निगम सही मायने में शहर बन सकी है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म आदि बंधनों से हटकर सदैव शहर की समूचित विकास पर कार्य किया गया। कोराना संकट में भी आमजनों के बीच बना रहा। जरूरतमंदों बीच सेवा कार्य जारी रहा। चुनावी मैदान में बहुत सारे प्रत्याशी है, लेकिन शहर के मतदाताओं को शहर की विकास सहित उनके कार्यो को देखते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.