धनबाद, फरवरी 17 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने सोमवार को सिंदरी नेहरू मैदान स्थित अपने अधजले चुनावी कार्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में यह घटना है। वह अपनी ओर से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से कुछ भी अनुरोध करने नहीं जा रहे हैं। प्रशासन अपना काम करेगा। उन्होंने अपने समर्थकों से अनुरोध किया कि वे ऐसे निंदनीय कामों से उत्तेजित नहीं हों और शांत रहें। सनद रहे कि रविवार की देर रात शहरपुरा नेहरू मैदान स्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का निर्माणाधीन कार्यालय में आग लग गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.