बोकारो, फरवरी 11 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने बुधवार को विभिन्न वार्ड मोहल्ला का दौरा किया। जिसमें विस्थापित क्षेत्र के अलावे सड़क किनारे बसे कालोनी शामिल है। इस दौरान मोहल्लों की स्थिति, सड़क, नाली, पेयजल संकट सहित जहां तहां गंदगी को लेकर उन्होंने निवासियों को जागरूक होने की बात कही। मुरारका ने कहा कि मैने हमेशा चास के लोगों की सेवा की है, आप लोग एक बार मौका दें, चास में बचे हुए सभी कामों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में संजय सोनी, विशाल कुमार, राकेश कुमार, सागर कुमार, विश्वास कुमार, विजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...