धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी के नाम की 31 जनवरी के बाद ही घोषणा करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो-एक दिनों में प्रदेश भाजपा के कुछ नेता फिर आएंगे और वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। रांची में 31 जनवरी को भाजपा कोर कमेटी की बैठक संभव है। इससे पहले सलाह-मशविरा का काम पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा की योजना नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थकों की जीत सुनिश्चित करना है। कम से कम मेयर जैसे पद पर एक से ज्यादा भाजपाई आपस में नहीं लड़ें, इसके लिए मुकम्मल चर्चा के बाद नाम की घोषणा की जाएगी। धनबाद से 20 से अधिक भाजपाइयों ने मेयर पद के लिए दावेदारी की है। बिना आवेदन दिए भी कुछ लोग पर्दे के पीछे प्रत्याशी के लिए सक्रिय हैं। दावेदारों की भीड़ को देखते हुए पार्टी इसपर मंथन कर रही है कि किसी एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.