बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी उमेश कुमार ठाकुर के पक्ष में नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सोमवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। चुनावी अभियान के तहत वार्ड संख्या 15, 16 व 20 में दौरा कर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान मंटू यादव ने कहा कि चास की जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा इस बार चास नगर निगम में भी जन-सरोकार वाली शहर की सरकार बनने जा रही है। महापौर प्रत्याशी उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मैं चास का मेयर नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा। किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करना मेरा उद्देश्य होगा। मौके पर प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, जलाल शाह, सुनील सिंह, मस्तान अंसारी, शम्भु गुप्ता, बैद्यना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.