बोकारो, फरवरी 21 -- चास नगर निगम क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर के पक्ष में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने वार्ड 29 और 30 में भव्य पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री की योजनाओं और विकास के नाम पर जनसंपर्क कर उमेश ठाकुर के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्य रूप में महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'मइयां सम्मान योजना' के माध्यम से राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। चास की माताओं और बहनों से मुझे जो स्नेह मिल रहा है, वह अनमोल है। मैं आपका बेटा और सेवक बनकर चास की हर बुनियादी समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हुं। चास के चहुंमुखी विकास के लिए मुझे अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.