धनबाद, मार्च 2 -- नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और 55 वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा। इसी दिन डिप्टी मेयर के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए नौ मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे झारखंड के लिए डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर अलग-अलग तिथि जारी की है। यह चुनाव परोक्ष (अप्रत्यक्ष) प्रणाली से होगा। यानी आम मतदाता इसमें भाग नहीं लेंगे, बल्कि केवल निर्वाचित वार्ड सदस्य ही मतदान करेंगे। मेयर और अध्यक्ष इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। निर्वाचित वार्ड पार्षदों में से कोई भी डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बन सकता है। इस पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले सभी वार्ड सदस्यों का...