रांची, फरवरी 3 -- रांची। संवाददाता रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर रमा खलखो ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा इलाका चुनावी माहौल में रंगा नजर आया। नामांकन के मौके पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थकों ने रमा खलखो के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.