हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शहर में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में मेयर सहित 36 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह समाजसेवी विकास राणा ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद दिखे। ढोल नगाड़े की थाप पर झूमते गाते हजारों की संख्या में हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड से शहर का भ्रमण करते हुए नया समाहरणालय पहुंचे । नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। राणा ने कहा कि मैं दशकों से समाजसेवा के क्षेत्र काम करता आया हूं और इस बार पहली बार चुनावी मैदान में आया हूं । यदि ...