मेयर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की उपलब्धि मंत्रियों से साझा की
लखनऊ, सितम्बर 8 -- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर और वार्ड संख्या-70 को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वार्ड का दर्जा मिलने पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से शिष्टाचार भेंटकर इस उपलब्धि को साझा किया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ मंगलवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की उपलब्धि की जानकारी देते हुए उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। महापौर ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे लखनऊ को स्वच्छ और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.