आगरा, जून 13 -- महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शनिवार को सिंगापुर में आयोजित प्रतिष्ठित ली कुआन यू वर्ल्ड सिटी प्राइज कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सिंगापुर सरकार के शहरी विकास मंत्री के साथ विश्व के विभिन्न देशों और प्रमुख शहरों के महापौर तथा नगर प्रशासक मौजूद रहे। कार्यक्रम में हेलसिंकी (फिनलैंड), पेरिस (फ्रांस), दक्षिण अफ्रीका और युगांडा के शहरों के महापौरों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने शहरों में शहरी विकास, नगर प्रबंधन, नवाचार और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. राधा सम्मानितआगरा के प्रयास महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने आगरा नगर निगम द्वारा स्वच्छता, डिजिटल प्रशासन, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, ...