रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी स्थित वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन की शिकायतों को लेकर सोमवार को मेयर रोशनी खलखो ने वेंडर मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि कई तथ्य सामने आए हैं, जिसपर नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि शौचालय, पेयजल व पार्किंग की सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। जिसके बाद मेयर ने इस दिशा में पहल करते हुए सिटी मैनेजर और निगम के अन्य पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.