रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में रिंग रोड परियोजना को लेकर उठे सवाल के बीच मेयर विकास शर्मा ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। साथ ही निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप बताया। रुद्रपुर में रिंग रोड परियोजना को लेकर उठे सवाल के बीच मेयर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ मौके का जायजा लेकर सड़क टूटने और धांधली के आरोपों को निराधार बताया। साइट इंजीनियर तुषार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। हाल में हुई बारिश के कारण किनारे की कच्ची मिट्टी का मामूली रिसाव हुआ है। इसे सड़क की क्षति नहीं माना जा सकता। मुख्य सड़क संरचना पूरी तरह सुरक्षित है। मीडिया से बातचीत में मेयर ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर निशाना साधते हुए आर...