देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देहरादून नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल की ओर से नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर, महिला सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...