मेयर ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, कूड़े के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरिद्वार, जून 13 -- मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को मेयर किरन जैसल ने रेलवे स्टेशन के समीप चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर किरन जैसल ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नालों से निकाले गए कूड़े और गाद का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- मेयर ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, कूड़े के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश मेयर ने कहा कि यदि निकाला गया कूड़ा लंबे समय तक सड़कों पर पड़ा रहता है तो इससे आमजन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.