काशीपुर, अप्रैल 18 -- दीप पाठक, काशीपुर। मेयर ने पार्षदों के साथ मिलकर मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के आसपास के क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। मेयर ने सड़क पर झाड़ू लगाई और ढेला नदी के आसपास पड़ी गंदगी को बैगों में भरा। शनिवार को नगर निगम की ओर मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में ढेला पुल के आसपास एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जमा कचरे को हटाना और आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान के दौरान मेयर, पार्षद और नगर निगम की टीम ने सफाई की। जिसमें कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। मेयर बाली ने कहा कि काशीपुर की जनता में सफाई के प्रति जागरूकता आई है, लेकिन अभी भी बहुत कमी है। जिस दिन कूड़ा फेंकने वाले हाथों से अधिक उन हाथों को रोकने वाले हो जाएंगे। यहां सहायक नगर आ...