मेयर ने जिलाधिकारी के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें
भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन सभाकक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने गंगा और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष बाढ़ प्रभावित वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए प्रभावितों को राहत किट देने, नियमित फॉगिंग कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।मेयर ने जलमग्न इलाकों में आवागमन के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था और उनके संचालन हेतु आई ट्रिपल सी के जरिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की। साथ ही, पशुओं के लिए चारे और बरारी श्मशान घाट पर लोहे का अस्थायी प्लेटफॉर्म बनाकर दाह संस्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की पैरवी की। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दिशा की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.