मेयर ने किया स्वीमिंग पूल का लोकार्पण
पिथौरागढ़, मई 31 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। चंडाक मार्ग में स्थित स्वीमिंग पूल का मेयर कल्पना देवलाल ने लोकापर्ण किया। रविवार को मेयर कल्पना व पार्षद रवि मेहता ने फीता काटकर व गणेश पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेयर कल्पना ने कहा कि यह सुविधा युवाओें,बच्चों व खेल प्रेमियों को तैराकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। स्वीमिंग पूल स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाडियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी,पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत,व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत,पार्षद मोहित चौसाली,प्रवीण उपरारी,भूपेंद्र कठायत,राहुल लुंठी,महेंद्र कुमार,राकेश देवलाल,शमशेर महर,सहायक अभियंता उमेश अवस्थी,नंदा बल्लभ पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.