देहरादून, मई 3 -- मेयर सौरभ थपलियाल ने रविवार को वार्ड नंबर 9 आर्य नगर में बरसात के समय होने वाली जल भराव की समस्या का समाधान करते हुए रिचार्ज पिटों के कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद योगेश योगी ने बताया कि उनके द्वारा चुनाव के समय क्षेत्रवासियों से जलभराव की समस्या समाधान का वादा किया गया था। मेयर सौरभ थमलियाल ने इसके लिए दो रिचार्ज पिट स्वीकृत करवाये थे। रिचार्ज पिट बनने से यहां बरसात के समय होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान होगा। मौके पर डॉ. सतीश अग्रवाल, वार्ड अध्यक्ष भजन आर्य, एससी शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.