हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मेयर गजराज बिष्ट ने शुक्रवार को वार्ड 41, 43 और 47 में चल रहे सीवरेज व पेयजल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रकसिया नाले में मानसून से पहले प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण करने और कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न करने को कहा। मेयर ने सभी परियोजनाओं के लिए स्पष्ट समय सीमा तय करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर पार्षद चंद्र प्रकाश और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया यह भी पढ़ें- बरसात से पहले सड़क, नाली व खड़ंजा का होगा कायाकल्प, ...