रांची, जून 17 -- रांची। मेयर रौशनी खलखो ने संघ कार्यालय में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि अपराधी तत्व खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र बचा हो, जहां अपराध की घटनाएं नहीं हो रही हों। उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराध की स्थिति भले ही नियंत्रित हुई हो, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वहां के आपराधिक तत्व झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं। मेयर ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को केवल हेलमेट जांच और चालान काटने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...