रुद्रपुर, जनवरी 9 -- रुद्रपुर। भीषण ठंड से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया। मेयर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी के साथ औद्योगिक क्षेत्र में जरूरतमंद बुजुर्गों व असहायों को कंबल वितरित किए। मेयर ने कहा कि ठंड के मौसम में समाज के अंतिम व्यक्ति की सुरक्षा निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव और रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान नगर निगम की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.