काशीपुर, अप्रैल 10 -- दीप पाठक, काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने शुक्रवार को अपने पुराने निवास स्थान मौ. टांडा उज्जैन से जनगणना रजिस्ट्रेशन कर देशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित यह अभियान देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी वास्तविक स्थिति के आकलन में अहम भूमिका निभाएगा। इसी के आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां निर्धारित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...