गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड-13 के अंतर्गत आने वाले गांव खोह में एक करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गांव की पुरानी तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी और स्थानीय लोगों को जलभराव, टूटी सड़कों व पेयजल संकट से स्थायी निजात मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने बताया कि गांव खोह के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए एक समग्र विकास योजना तैयार की गई है। इस 1.67 करोड़ रुपये के बजट को चार मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। आ...