धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम की हार हुई। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की हार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर भितरघात करनेवाले कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मेयर चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची मांगी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने जिलाध्यक्ष को भेजे गए पत्र में तीन बिंदुओं पर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें नगर निगम चुनाव में सक्रिय रूप से काम करने वाले कांग्रेस नेताओं के नाम, पद और उनका मोबाइल नंबर मांगा गया है। वहीं चुनाव में पार्टी में रहकर भितरघात करने वाले नेताओं के नाम और पद भी जिलाध्यक्ष से मांगे गए हैं। वहीं पार्टी में रहकर निगम चुनाव में नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.