धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद नगर निगम के मेयर चुने जाने के बाद संजीव सिंह का न केवल राजनीतिक कॅरियर पुनर्जीवित हुआ, बल्कि उनकी पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह राजनीतिक कद भी धनबाद में काफी ऊंचा हो गया है। संजीव सिंह के मेयर बनने और रागिनी सिंह के पहले से ही विधायक होने के कारण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ही परिवार के पास शहर के दो सबसे महत्वपूर्ण मेयर और विधायक का पद आ गया है। सिंह मेंशन का राजनीतिक प्रभाव पूरे निगम क्षेत्र में फैल गया है, जो करीब चार विधानसभाओं तक फैला हुआ है। सिंह मेंशन के जनाधार और राजनीति को कम कर आंकने वाले भी दंग है। वैसे लोग भी अब सिंह मेंशन में जीत के बाद पहुंचकर बधाई देने लगे हैं। बताते चलें कि संजीव सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कई राजनीतिक दबाव दिया गया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। चुनाव के दौरान व...