रांची, मार्च 13 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके भाजपा नेता शानू महतो ने रांची की नव निर्वाचित मेयर रौशनी खलखो और वार्ड पार्षद नकुल तिर्की और गीता कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही युवा नेता शानू कुमार महतो ने उनके आवास पहुंचकर बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया। मेयर ने समस्याओं के सामाधान का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अनिल महतो भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.